होली पर्व को लेकर नही लगेगा केलाखेडा का हाट बाजार - सूचना जारी
- केलाखेड़ा खबर
- Mar 12
- 1 min read

केलाखेडा। होली पर्व पर उपजिलाधिकारी बाजपुर ने केलाखेडा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देश जारी किये है निर्देशानुसार 14 मार्च दिन शुक्रवार को केलाखेडा में लगने वाला हाट बाजार नही लगेगा।
नगर पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 मार्च दिन शुक्रवार को होली का त्योहार है साथ ही उस दिन रमजान माह का दूसरा जुमा भी है। होली एवं जुमे का दिन एक साथ पडने के कारण नगर क्षेत्र में लॉ एण्ड ऑडर के अनुपालन में एवं किसी भी संभावित घटना की आशंका के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी बाजपुर ने शुक्रवार को लगने वाले हाटबाजार को बन्द रखने के निर्देश दिये है।
Comments