हमले में भाजपा मण्डल अध्यक्ष घायल,मुकदमा दर्ज
- केलाखेड़ा खबर
- Aug 18, 2022
- 1 min read

केलाखेड़ा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बलदेव चंद पर सरे बाजार कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष घायल हो गए, घटना से गुस्साए मंडल अध्यक्ष के समर्थकों ने केलाखेड़ा थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर मंडल अध्यक्ष को मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र से दर्जनों की तादाद में उनके समर्थक केलाखेड़ा थाने पहुंचे तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
Comments