हंगामे के बाद पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज।
- केलाखेड़ा खबर
- Feb 28, 2023
- 1 min read

केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर निवासी हीरालाल पुत्र लाल चंद के घर दिनॉक 23 फरवरी 2023 को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घर में घुस कर घर मे रखी अलमारी से सोने का हार,सोने के झूमके,चॉदी की पाजेवे व पॉच हजार रू की नगदी चोरी कर ली गई। जिसकी सूचना हीरा लाल ने पुलिस को दी थी। परंतु पुलिस द्वारा पॉच दिन गुजर जाने पर भी घटना का कोई खुलासा ना होने व रिपोर्ट दर्ज ना करने के चलते ग्राम रामनगर निवासी एडवोकेट शिवराज सिंह राणा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा,सपा नेता अरविन्द यादव व नगर पंचायत केलाखेडा अध्यक्ष अकरम खॉ विधायक अरविन्द पाण्डेय के भाई अमर पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम रामनगर के दर्जनो ग्रामीण केलाखेडा थाने पहुचे जहा पर उनके द्वारा थाने का घेराव किया व उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह अधिकारी से तीखी नोकझोंक हुई इसके बाद प्रदर्शनकारी थाने परिसर में धरने पर बैठ गये व पुलिस के विरूद्व नारेवाजी करने लगे। थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने प्रदर्शनकारियो को शांत कर उन्हे धरने से उठाया और चोरी का मुकदमा दर्ज कर जल्द चोरी का खुलासा करने का आस्वाशन दिया।

इस मौके पर अरविंद यादव,उदय पाल , अमर पांडेय,अकरम पठान ,बुढ़ सिंह,अरविंद राणा,जुल्फेकार,हीरा लाल,रविंद्र युवा मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष कंबोज, जिला पंचायत सदस्यअजीत पाल,बलदेव सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, जगदीश,अजय शर्मा,शेर सिंह,ओम चंद, करम चंद, युवा मंडल उपाध्यक्ष विक्रम कंबोज, अभिषेक राणा,शौकीन अंसारी, जेठा राम, रोशन लाल आदि दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।
Comments