सड़क दूर्घटना मे दो घायल
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 26, 2021
- 1 min read

108 से घायलो को बाजपुर सीएचसी भिजवाया
केलाखेडा। केलाखेडा से हाईवे पर ख्वाजा मुस्लिम होटल के पास हुई सड़क दूर्घटना मे दो लोग घायल हो गये जिनमे से एक ही हालत गंभीर है, दोनो घायलो को 108 से बाजपुर भिजवाया गया मौके पर थाना पुलिस पहुची।
जानकारी अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के रहने वाले तय्यब मेहंदी हसन व उनका पुत्र सुहैव अपनी रिश्तेदारी मे मसीत आये हुए थे। मसीत से जब वह दोनो अपनी कार संख्या यूके 18 एम 5581से अपने घर सुल्तानपुर पट्टी के लिए निकले तो केलाखेडा के हाईवे पर ख्वाजा मुस्लिम होटल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड जाने के कारण उनके आगे चल रहे दस टायरा ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर लग गई। ट्रक के पीछे टक्कर लगने से दोनो लोग घायल हो गये जिसमे तय्यब मेहंदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर तुरंत एसआई आन्नद लाल पहुचे और 108 से दोनो घायलो को सीएचसी बाजपुर भिजवाया।
Commenti