स्वास्थ्य केन्द्र पर मनाया गया विश्व गर्भनिरोधक दिवस, स्वास्थ्य के प्रति दिए टिप्स
- केलाखेड़ा खबर
- Sep 26, 2023
- 1 min read

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना
केलाखेडा स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। पहले बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन साल के अंतर रखने के लिए प्रेरित किया गया। छोटे परिवार के फायदे बताए गए। परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं को गर्भनिरोधक के अस्थाई साधनों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. प्राची अग्रवाल द्वारा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी रूबरू कराया गया व प्रसव इकाइयों में गर्भनिरोधक की सभी अस्थाई विधियां उपलब्ध हैं। इनका लाभ लेंने को भी कहा।
पिरामल फांउडेशन निती आयोग से आये अहमद परवेज के द्वारा परिवार नियोजन की आवश्यक्ता तथा लाभो के बारे मे जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा0 प्राचाी अग्रवाल,डा0 मुन्नि नागरकोटी,फार्मासिस्ट प्रेम शंकर,एएनएम श्रीमति शीतल,ऊषा मौजूद थे।
Comments