सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी भावपूर्ण विदाई
- केलाखेड़ा खबर
- Apr 1, 2023
- 1 min read
● व्यक्ति का अच्छा कार्य स्वतः ही उसकी प्रशंसा करा देता है-राम नरायन गुप्ता
● राम नरायन गुप्ता ने प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज केलाखेड़ा के प्रधानाचार्य चंद्र भूषण ,अनीस अहमद हाशमी-प्रवक्ता अर्थशास्त्र ,अध्यापक चंद्र भानु शाही एवं श्री ध्रुव प्रकाश त्रिपाठी जी के शिक्षा विभाग की दीर्घ सेवा के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर अवकाश ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर श्री हरदेव सिंह घुम्मन श्री महेन्द कालरा मंडल अध्यक्ष श्री प्रभुशरण सिंह गौराया श्री जगदेव सिंह मनुआपट्टी के प्रधान श्री उदयपाल ग्राम गनेशपुर के प्रधान प्रतिनिधि, श्री निजाम अख्तर के०जी०एन०विद्यालय के प्रबन्धक श्री महेश कुमार रा०३०का० बरहनी के प्रधानाचार्य श्री मुनीष पाण्डेय डी.पी.एस बी एड कालेज के प्राचार्य डा०डी० के०भारद्वाज मयंक बी एड कालेज के प्राचार्य, विकास खण्ड बाजपुर के अनेको विद्यालयों के आये शिक्षकगण अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज केलाखेडा के पी.टी.ए.अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह, एस.एम.सी अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comments