top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

सभासद जितेन्द्र चानना के आवास पर पहुच कार्यकर्ताओ से रू-ब-रू हुए शिक्षा मंत्री

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Dec 2, 2020
  • 1 min read


ree

रिपोर्ट@ राहुल सक्सेना

केलाखेडा। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्ेडय का केलाखेडा नगर पंचायत सभासद व भाजपा वरिष्ठ नेता जितेन्द्र चानना के मेडिकल स्टोर पर पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के उपरांत राममोहन की पुत्रवधु के निधन होने पर उनके निवास स्थान पर पहुच शौक व्यक्त किया ,यहा से कार्यकर्ताओं के साथ नगर की जनता से रू-ब-रू होते हुए सभासद जितेन्द्र चानना के निवास स्थान पर पहुचे और भाजपा कार्यकर्ताओ से कहा कि संगठन में अनुशासन सबसे अहम है। कार्यकर्ता अनुशासन के साथ काम करें और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे लेकर चलती है। कार्यकर्ता हमारे लिये देवतुल्य हैं। कार्यकर्ताओं के सुझाव से ही नीतियां बनती हैं। आज पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसके लिए तीन पीढ़ियों ने संघर्ष किया है। तीन पीढ़ियों के संर्घष के बाद ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आज हमारी जिम्मेदारी इसलिए भी अधिक है क्योंकि प्रदेश और केन्द्र में हमारी सरकार है। डबल इंजन की सरकार का लोगों का अधिक से अधिक लाभ मिले यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मिन्नी गुम्बर, बिट्टू पपनेजा, खीम सिंह दानू,बलवीर सिंह, अजीत सिंह उर्फ नीटू, विजय कालड़ा, हनीफ ,ओमप्रकाश, सी डी खुराना,जुल्फेकार,सतीश सुधा,अकरम , हरीओम गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, संजीव पाठक, मयंक चानना,विनय,जतिन पाठक, सार्थके चानना ,बब्बू ,टिंकू गुप्ता,कमरूद्दीन,राजू ठुकराल, मौजूद थे।


ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page