top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगने लगा गंदगी का अंबार

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Aug 27, 2022
  • 1 min read

ree

केलाखेडा। उत्तराखड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा केलाखेडा के सफाईकर्मी सदस्य अपनी मांगों को लेकर 25 अगस्त से अनिश्चित कालीन हडताल पर हैं। जिसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लगना शुरू हो गया है। गंदगी से लोग परेशान हैं। लोग जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराने या सफाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को अब यह समझ में नही आ रहा है कि घर के कूड़े कचरे कहां फेंके। बाहर तो पहले से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा हड़ताली कर्मियों को समझाकर काम पर वापस लौटाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन हड़ताली कर्मी मांग पूरी होने तक किसी की कुछ सुनने को तैयार नही हैं।

ree

वही नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है नियमित कर्मचारी सफाई कर रहे है जिस वार्ड में सफाई नही हुई है,गंदगी के ढेर लगे है, जल्द ही उन वार्डो की सफाई करा दी जायगी।



 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page