सफाई कर्मियों की हड़ताल,नगर बन रहा है कूडादान
- केलाखेड़ा खबर
- May 9
- 1 min read

केलाखेड़ा। नगर पंचायत के आऊटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का हडताल का आज 4 दिन था,इसलिए नगर अब कूडादान बनता जा रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी 3 मांगों को लेकर झाड़ू का त्याग कर अपनी जिद पूरी कराने को काम बंद कर बैठे हैै। ऐसे में महिलाएं स्वंय अपने घरो के आगे गलियोे पर झाड़ू लगा सफाई कर रही है।
आज सुबह जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उनकी दुकानों के आगे गंदगी के ढेर लगे थे,इस कारण अधिकांश व्यापारियो ने अपनी दुकानों के आगे सडको को साफ किया। निष्कर्ष ना निकलने तक सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने की बात कही।
留言