स्वास्थ्य केन्द्र केलाखेडा को मिली 108
- केलाखेड़ा खबर
- Feb 19, 2021
- 1 min read
नगर पंचायत अध्यक्ष व एसओ ने किया 108 का उद्घाटन

रिपोर्ट -राहुल सक्सेना
केलाखेडा क्षेत्र में अब जरूरतमंद लोगों को नई संजीवनी 108 वाहन की सुविधा मिलेगी। प्रा0स्वास्थ्य केन्द्र केलाखेडा में शुक्रवार से नई संजीवनी वाहन ने अपनी सेवा देने शुरू कर दी है। शुक्रवार की सांय से ही आपातकालीन सेवा के लिए मुख्य मार्ग में नया संजीवनी वाहन को दौड़ते देख नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 108वाहन के आने से अब क्षेत्र में लोगों को समय पर इलाज व तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

केलाखेडा। नगर पंचायत अध्यक्ष केलाखेडा हामिद अली व थानाध्यक्ष भूवन जोशी ने संयुक्त रूप से प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र मे 108 वाहन का शुभारंभ किया। अब क्षेत्र की जरूरतमंद लोगों को समय पर 108 वाहन से चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी। हामिद अली ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सब जगह तेजी से विस्तार हो रहा है परंतु केलाखेडा मे 108 वाहन के ना होने से लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा था अब 108 वाहन के केलाखेडा आ जाने से मरीजों को सुविधा होगी।

ความคิดเห็น