top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

श्रद्धाः-गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर अखंड पाठ के साथ सुखमणि साहब का हुआ पाठ

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jun 3, 2022
  • 1 min read

ree

केलाखेडा। श्री गुरू अर्जुन देव जी पातशाही पांचवीं का शहीदी पर्व केलाखेडा स्थित गुरुद्वारा में साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर माता गुजरी सुखमनी साहिब सोसायटी के जत्था द्वारा सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया। इस बीच संगत को छबील शर्बत की सेवा दी गई।

ree

बता दें कि श्री गुरू अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 12 मई से लगातार सुखमणि साहिब का पाठ हो रहा था व शाम को भाई हरजिन्दर सिंह प्रचारक द्वारा गुरू इतिहास की कथा की गई। आज श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ उपरांत शब्द कीर्तन भाई कुलदीप सिंह हजूरी रागी जत्थे द्वारा किया गया।

केलाखेडा गुरूद्वारा साहिब के सामने राहगीरो के लिए छबील शर्बत एवं चने चावल का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जत्थेदार सुरेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह,बलवीर सिंह, हरजीत सिंह,बेअंत सिंह,दिलवर पाल सिंह,अजीत सिंह,अनमोल,सुरेन्द्र कुमार, गगनदीप,परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।




 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page