top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

शिक्षा मानव जीवन की अनमोल पूंजी है:- अरविन्द पांडेय

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Oct 20, 2023
  • 1 min read

अरविन्द पांडेय ने किया नवनिर्मित शिक्षण कक्षो का उद्घाटन


ree

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना।

केलाखेडा। केलाखेडा नगर में स्थित श्री गुरूतेग बहादूर कान्वेन्ट स्कूल में नवनिर्मित शिक्षण कक्षो का क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक अरविन्द पांडेय ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा मानव जीवन की अनमोल पूंजी है जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है इसलिए हमें पूरा मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए।


ree

इस दौरान विधायक पांडेय स्कूली बच्चो से रू-ब-रू हुए और बोले यही बच्चे हमारा भविष्य हैं और इन बच्चों को शिक्षा का उचित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है ताकि इनका पढ़ाई में मन लगा रहे। अपने विधायक से मिलकर बच्चे भी काफी उत्साहित हुए।


ree

विद्यालय प्रबंधक पवनदीप सिंह द्वारा विधायक अरविंद पांडे को मंच पर शॉल उडाकर सम्मानित किया वहीं दूसरी ओर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां सरस्वती शारदे की वंदना स्तुति गीत पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई।

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page