शस्त्र जमा न करने पर निरस्तीकरण की कार्यवाही- एसओ भुवन जोशी
- केलाखेड़ा खबर
- Jan 18, 2022
- 1 min read

केलाखेड़ा। थानाध्यक्ष केलाखेड़ा भुवन जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने लाइसेंसी शस्त्र अब तक जमा नहीं करवाये हैं, वह दो-तीन दिनों के भीतर अपने हथियार जमा करवा दें। नहीं तो शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकण की कार्यवाही शुरू की जायेगी।
चुनावी आचार संहिता को देखते हुये शांतिपूर्ण चुनाव के लिए लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करना जरूरी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शस्त्र जमा करने में लापरवाही बरतने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
Comments