व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन
- केलाखेड़ा खबर
- Apr 8, 2022
- 1 min read
केलाखेडा में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने नई कमेटी का गठन किया।

केलाखेडा में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में व्यापर मण्डल संगठन का विस्तार करते हुए संजीव शर्मा को अध्यक्ष, शहादत्त व अमृतपाल को उपाध्यक्ष , सतीश कुमार सुधा को महामंत्री, अजीत सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने कहा कि आप सभी को व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर तैयार रहना होगा । उन्होंने कहा कि संगठन संगठित और सक्रिय होना चाहिए। केलाखेडा के नव कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
Comments