विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका
- केलाखेड़ा खबर
- Oct 4, 2021
- 1 min read

Report- Rahul Saxena
केलाखेडा। यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में भाजपा सांसद के पुत्र द्वारा किसानो को गाडी से कुचलकर मारने के मामले में आज काग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका एवं शहीद हुए किसानो को श्रद्वांजली देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सुरेशी शर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के नेतृत्व में दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मृतक किसानो के प्रति गहरा दुख प्रकट किया। सुरेशी शर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना काफी निन्दनीय है। इस घटना से लगता है कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हामिद अली,रिजवान,दिलशाद,फरीद,मैसर,हनीफ ठेकेदार,नसीम खॉ,सरदार अमरजीत सिंह,नीटू सिंह,समीर,छोटे समेत काफी लोग मौजूद थे।
Comments