विरमा देवी को दिया सहायता राशि का चेक।
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 15, 2023
- 1 min read

केलाखेड़ा। ननदपुर नरका टोपा निवासी विरमा देवी के घर मे विगत एक माह पूर्व आग लग गईं थी जिसमे उनके घर का सामान सहित एक पशु जलकर मर गया था। इस कड़ी में विरमा देवी ने अपना दुखड़ा केलाखेड़ा भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा को सुनाया जिस पर महेंद्र कालड़ा के प्रयासों से आज तहसील में बुलाकर तहसीलदार अक्षय भट्ट व महेंद्र कालड़ा ने 35 हजार की राशि का चेक विरमा देवी को दिया।
Comentarios