विधायक अरविन्द पाण्डेय ने व्यक्त की शोक संवेदना
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 20, 2024
- 1 min read
दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के साथ अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की।
रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेडा। विगत दिनो नगर निवासी हरिओम गुप्ता ठेकेदार की पुत्री सलोनी गुप्ता का उपचार के दौरान निधन हो गया था। आज गुरूवार के दिन विधायक अरविन्द पाण्डेय शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे, और शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके उपरांत विधि का मजरा में अनिल मिक्षा के निवास पर पहुचे और उनकी भाभी का बाजपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक अरविन्द पाण्डेय ने दोनो परिवारो को भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा,भाजपा नेता अजय शर्मा,जितेन्द्र चानना,ज्ञान चंद गुप्ता, डीएल शर्मा, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलदेव काम्बोज,जुल्फेकार अली,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मौ शफी अंसारी,वरिष्ठ भाजपा नेता राजिव नेहरा,टांडा आजम के पूर्व प्रधान हरिओम शर्मा,संजू गुप्ता मौजूद थे।
Comments