top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

विधायक अरविंद पांडे ने श्री गुरु दरबार में मत्था टेका।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Apr 19, 2023
  • 1 min read

ग्राम हरिपुरा में स्थित श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने श्री गुरु दरबार में मत्था टेका और दर्शन कर संत महापुरषों से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री पांडे ने ग्राम धीमरखेड़ा में आश्रम का भव्य निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

ग्राम हरिपुरा मे स्थित श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम में श्री नंगली दरबार मेरठ से आए संत श्री ध्यान प्रेमानंद जी महाराज,संत श्री अध्यात्म प्रेमानंद जी महाराज,संत श्री विवेक प्रेमानंद जी महाराज,संत श्री आलोक प्रेमानंद जी महाराज ने मंदिर में श्री नंगली निवासी भगवान जी की पावन आरती की तथा प्रसाद वितरित किया।

इस मौके पर मंदिर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने भी गुरु दरबार में मत्था टेका और दर्शन कर संत महापुरषों से आशीर्वाद ग्रहण किया। संत महापुरषों ने विधायक अरविंद पांडे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।

क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने ग्राम धीमरखेड़ा में स्थित श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम का भव्य निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर देशराज कंबोज,सी डी खुराना,जगदीश चंद कंबोज आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 
 
 

コメント


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page