top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

विकास कार्य- चार करोड़ 50 लाख की लागत से खेल स्टेडियम का शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Sep 25, 2021
  • 2 min read

ree

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना।

  • स्थानीय खिलाड़ियो को मिलेगा प्रतिभा निखारने को मौका।

  • जल्द ही ग्राम रामनगर में इण्टर कालेज की होगी स्थापना।

  • गाॅव की बदहाल सडको को सुधारा जायेगा।

  • क्रार्यक्रम स्थल के बाहर किसानो ने दिखाये काले झंण्डे

केलाखेडा के बिचपुरी स्थित स्टेडियम मैदान में खेल मंत्री अरविंद पांडे के पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने चार करोड़ 50 लाख़ की लागत के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही अनगिनत विकास कार्य के काम होंगे। विकास कार्य में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। हमारा एक दो साल कोरोना में चले गए, लेकिन विकास कार्य बंद नहीं हुए। कैबिनेट मंत्री पांडे ने कहा कि ग्रामीण अंचलों के विकास के बिना समृद्ध प्रदेश नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा ।

ree

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थित इंटर कॉलेज में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा के साथ ही मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बच्चे खेल के माध्यम से अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर पाएंगे।

इससे बच्चों को आगे बढ़ने का एक अवसर प्राप्त होगा। साथ ही बच्चे सेना या पुलिस में जा सकेंगे और अपनी खेल की प्रतियोगिता में अपना खेल प्रतिभा को दिखाकर अपना नाम रोशन कर पाएंगे। इस मिनी स्टेडियम के बनने से क्षेत्र के बच्चों का बहुत बड़ा फायदा होगा।

ree

किसानों ने केलाखेडा में भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन किया

केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस ने घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियो को कार्यक्रम स्थल तक जाने नही दिया।

ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page