top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

वाहन का लॉक तोड चोरी करने का प्रयास,भागते समय एक चोर वाहन से टकराया।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Sep 12, 2023
  • 1 min read

केलाखेडा। एनएच 74 हाईवे पर स्थित ढ़ाबे पर खडे वाहन का लॉक तोड चोरो ने चोरी करने का प्रयास किया परंतु वह असफल रहे। लॉक तोडते वक्त ढाबे के कर्मचारियों की नजर चोरो पर पड गई शोर मचाने पर व ढाबा कर्मचारियो को देख चोर भागने लगे जिनमें से तीन व्यक्तियों को ढाबा कर्मचारियों ने पकड लिया व एक व्यक्ति भागते समय किसी वाहन से टकरा गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया घायल चोर को 108 से सीएचसी बाजपुर ले जाया गया जहॉ उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति ने दम तोड दिया।

जानकारी अनुसार एनएच 74 हाईवे पर उत्तर प्रदेश के चार व्यक्तियों द्वारा फौजी ढाबे पर खड़े वाहन का लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था तभी अचानक ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की नजर उन पर पड़ी , ढाबा कर्मचारियों को देखकर चोरो ने ढाबे से भागने का प्रयास किया परंतु ढाबा कर्मचारियो ने तीन व्यक्ति दानिश पुत्र महबूब, मुनेश पुत्र श्याम सिंह निवासीगण बेनीपुर कोप्पा थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर व रिजवान पुत्र शहादत्त निवासी जसपुर को पकड लिया तथा एक व्यक्ति अनिश निवासी अफजलगढ भागते समय किसी वाहन से टकरा गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया ढाबा कर्मचारियो ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिस पर थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल मय फोर्स के मौके पर पहुचे और घायल व्यक्ति को 108 से सीएचसी बाजपुर भिजवाया जहा पर उपचार के दौरान अनिश ने दम तोड दिया। वही थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page