वार्ड का विकास ही प्राथमिकता:- अफसाना
- केलाखेड़ा खबर
- Jan 8
- 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा नगर पंचायत के वार्ड नं 3 मुजफ्फऱनगर की प्रत्याशी अफसाना ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। अफसाना ने मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वार्ड का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अफसाना ने मुजफ्फऱनगर वार्ड के कई घरों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पेयजल, विधवा पेंशन, समेत अन्य कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।
Comments