वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत हुए विजय बाठला
- केलाखेड़ा खबर
- Dec 28, 2020
- 1 min read

रुद्रपुर। विकास भवन रुद्रपुर में वाहन चालक महासंघ का द्विवर्षीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस द्विवर्षीय अधिवेशन में वाहन चालक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें विजय बाठला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी विपिन चौहान व प्रताप सिंह कैड़ा ने बताया कि विजय बाठला को जिलाध्यक्ष, कुँवर सिंह नेगी को जिला मंत्री, विजेंद्र सिंह यादव को उपाध्यक्ष, लोकेश को कोषाध्यक्ष व राजेश्वर को संयुक्त मंत्री निर्विरोध मनोनीत किया गया है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि राजकीय वाहन चालक संघ उधम सिंह नगर के भुवन चंद जोशी व पुरुषोत्तम वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।

Kommentare