top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

विवाहिता की मौत, ससुराल वालो पर लगा जान से मारने का आरोप

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Feb 4, 2021
  • 1 min read

केलाखेडा के ग्राम शांति कालोनी गुमसानी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनो को सौप दिया और मामले की तफदीश शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालो ने हंगामा कर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया।



बुधवार देर शाम को गांव शांति कालोनी निवासी दीपा (22) घर के अंदर पंखे पर लटकी मिली। इस बीच जंगल से जेठानी सीमा और उसका बेटा बयांस घर लौटे। उन्होंने कमरे में दीपा को पंखे पर लटका देखा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल, बाजपुर कोतवाल संजय पांडेय, केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार प्रेम सिंह चैहान की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को बृहस्पतिवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष भूवन चन्द जोशी ने बताया कि मृतका के परिजनो ने ससूराल पक्ष के लोगो के विरूद्व थाना केलाखेडा मे जान से मारने की तहरीर दी है,तफदीश की जा रही है जाॅच कर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page