लोकसभा क्षेत्र केलाखेड़ा में कांग्रेस प्रचार में रौनक नहीं।
- केलाखेड़ा खबर

- Apr 13, 2024
- 1 min read
◆ दिल से नहीं, दिमाग से जुड़कर प्रचार कर रहे हैं कार्यकर्ता।
राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा : चुनाव में सिर्फ चार दिन शेष है, लेकिन अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पहले जैसा जोश नही है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाला क्षेत्र केलाखेड़ा मे चुनाव में रौनक नहीं दिखाई दे रही। हालांकि, कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में जीतने का दावा कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी का यह राजनैतिक क्षेत्र नही रहा है वह लोकसभा चुनाव पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैसाखी पर ही चुनाव लड़ रहे हैं,कार्यकर्ता दिल से चुनाव की गहराई को नही समझ रहे, सवाल यह भी है की प्रचार के लिए समय ही कितना बचा है, बावजूद कांग्रेस के चुनाव में दम दिखाई नहीं दे रहा।




Comments