युवक का शव घर पहुचने पर मचा कोहराम
- केलाखेड़ा खबर

- Jul 9, 2021
- 1 min read
परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल
केलाखेड़ा। बीती रात्रि गदरपुर में तांगे की चपेट में आने से हुई युवक की मृत्यु के बाद शव पहुंचने पर घर में कोहराम मचा। सैकड़ों लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की तथा दफन में शरीक हुए।

केलाखेड़ा के वार्ड मोहल्ला मुज्जफरनगर निवासी हाजी सुल्तान अली के 23 वर्षीय पुत्र परवेज अली उर्फ गुड्डू बीती रात्रि किसी काम से बाइक से गदरपुर गया था। वहा से वापिस लौटते वक्त सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र के पास सड़क पर सामने से आ रहे घोड़े तांगे की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे उठाकर सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जंहा पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता हाजी सुल्तान अली,माँ महमूना बेगम,बहन गुनगुन,एवं भाई जमशेद अली का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
नगर के कब्रिस्तान में आज दोपहर परवेज अली उर्फ गुड्डू को सुपुर्दे खाक किया गया जंहा पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट की।




Comments