top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

मास्क ना लगाने पर केलाखेड़ा पुलिस ने काटे चालान

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 15, 2022
  • 1 min read

ree

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान अभियान तेज कर दिया है। मास्क न पहनने वालों का चालान काटा जा रहा है। पुलिस ने मास्क न पहनने पर दर्जनों लोगों के चालान काटे। पुलिस की कार्रवाई से डरे कई लोगों ने एकदम से मास्क पहन लिए तो देखकर मास्क लगा लिए। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को देखकर रास्ता बदल लिया।

थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि लोगों को जानकारी नहीं है। पिछले वर्ष भी कोरोना से कई लोगों की मौत हो गई थीं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page