top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

महिलाओं ने निर्जला टुबड़ी व्रत रख पतियों की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Nov 19, 2021
  • 1 min read

केलाखेड़ा। महिलाओं ने निर्जला टुबड़ी व्रत रखकर पतियों की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की व गड़री नदी के तट पर जाकर महिलाओं ने आज शाम को पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार खत्री पंजाबी समाज की सुहागिन महिलाओं ने आज करवाचैथ व्रत की तरह टुबड़ी व्रत रख सुहागिन महिलाओं ने आज सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। नगर निवासी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापक ममता खुराना ने बताया कि नगर क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने आज देर शाम गड़री नदी के तट पर जाकर अन्न,सब्जी,एवं गन्ने से पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि परम्परानुसार पंजाबी एवं खत्री समाज की प्रत्येक महिला को यह व्रत रखना चाहिए। इस मौके पर महिलाओं ने रेबड़ी, मूंगफली, खील बतासे आदि प्रशाद वितरित किया। इस मौके पर ममता खुराना,शालिनि, कीर्ति,बाला, पूनम, अनिता कालड़ा,पूनम चानना,अंजू चानना,शशि,समीक्षा खुराना,सीमा अरोरा,रचना तनेजा,पूर्णिमा तनेजा,बीना ठुकराल,आदि महिलाएं प्रमुख रूप से मौजूद थीं।


 
 
 

Kommentare


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page