top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर जनसभा आयोजित

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jul 8, 2023
  • 1 min read
  • शमशान घाट के सौर्न्दकरण हेतु 2 लाख रू की धनराशि देने की घोषणा।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षो के कार्यकाल को विस्तार पूर्वक बताया।


केलाखेडा। महा जनसम्पर्क अभियान में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व भाजपा जिलाध्यक्ष गुजंन सुखीजा शुक्रवार को केलाखेडा के गुरूद्वारा श्री सिंह सभा पहुचे जहा पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का फूलमालाओं से स्वागत किया गया केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियो के बारे में बताया। इस मोके पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रिय जनता ने शमशान भूमि का सौर्न्दकरण, गुरूद्वारा साहिब में लंगर हाल का निर्माण,रा0इ0 कालेज में पानी भराव से जुडे मुद्दो के सन्दर्भ में रक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन सौपे।

रक्षा राज्य मंत्री द्वारा शमशान घाट के सौर्न्दकरण हेतु 2 लाख रू की धनराशि देने की घोषणा भी की गई वही गुरूद्वारा सिंह साहिब केलाखेडा में जल्द लंगर हाल के निर्माण का आश्वासन दिया। इसके पश्चात केन्द्रिय रक्षा राज्य मंत्री ग्राम रामनगर मे मलकीत सिंह के घर उनकी माता के निधन हो जाने पर शोक प्रकट करने पहुचे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा,भाजपा नेता ,अजय शर्मा,मण्डल महामंत्री सीडी खुराना,ज्ञान चंद गुप्ता,अजय कालडा,परमजीत सिंह,जुल्फेकार अली,जितेन्द्र चानना,शशिप्रित, सुरक्षा की दृष्टि से थानाअध्यक्ष ललित मोहन रावल मय फोर्स के उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page