मंहगाई के खिलाफ किया पुतला दहन
- केलाखेड़ा खबर
- Mar 14, 2021
- 1 min read

प्रदर्शन के दौरान गायब दिखे कांग्रेसी कार्यकर्ता
देश में लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते कीमतों से आम जनता परेशान है जिसके चलते आज केलाखेड़ा के फिदानगर मोड़ में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथो में रसोई गैस सिलेंडर लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया साथ ही केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल लगाम लगाने की मांग की ।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है जिससे आम जानता पूरी तरह परेशान हो चुकी है इसलिए हम कांग्रेसियों द्वारा हाथों में गैस सिलेंडर लेकर आज केलाखेड़ा में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका है। महाजन ने कहा की भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है जिससे आम जनता पूरी तरह परेशान हैं इसलिए आने वाले समय में जनता मोदी सरकार को जवाब जरूर देगी।

विरोध प्रदर्शन मे चंद कांग्रीसी थे मौजूद
मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन करते वक्त चंद कांग्रेसी कार्यकर्ता ही मौजूद थे। जबकि केलाखेडा में कांग्रेस का वोट बैंक काफी ज्यादा है। उसके बावजूद भी धरना प्रर्दशन के दौरान कुछ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments