top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

मिशन हौसला को सफल बनाती थाना केलाखेड़ा पुलिस

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • May 14, 2021
  • 1 min read

ऑक्सिजन सिलेंडर पहुचाकर कोरोना संक्रमितो की जान बचाने का कर रहे प्रयास

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा वर्तमान समय में कोरोना महामारी सेे जनता को बचाव /राहत एवं गरीबों,असहाय लोगों को राशन तथा आवश्यक महत्वपूर्ण सामग्री, दवाइयां एवं प्राणवायु ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल उपलब्ध कराये जाने हेतु मिशन हौसला के तहत आज दिनांक 14-05-2021 को थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर श्रीमती नाथिया पत्नी बनवारी निवासी टांडा आजम केलाखेडा, जिन्हें काफी प्रयासों के बाद भी ऑक्सिजन सिलेंडर नही मिल पा रहा था , ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता हेतु केलाखेडा पुलिस से आग्रह किया गया। उक्त सूचना पर केलाखेडा पुलिस ने इनको तुरंत 01ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था कर तत्काल ऑक्सीजन सिलेण्डर बताए गए निवास स्थान पर उपलब्ध कराया गया। थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि इससे पूर्व भी कई लोगो को केलाखेडा पुलिस द्वारा ऑक्सिजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी गई है। परिवार व स्थानीय जनता द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन हौसला मुहिम की प्रशंसा की गयी।




 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page