top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

मंजीत हत्याकांड- पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jun 15, 2021
  • 1 min read

फरार अभियुक्त जल्द होंगे सलाखों में:- थानाध्यक्ष भुवन जोशी


रिपोर्ट-राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा थाना सीमान्तर्गत कामरेड का डेरा में बीते दिवस अवैध शराब बनाने व बेचने को लेकर हुए झगड़े में पैंतीस वर्षीय मंजीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने से हत्या होने की पुष्टि हुई है, युवक के अंदरूनी चोट से अंदरूनी रक्तस्राव ही मृत्यु का कारण बन गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक की पत्नी के आरोपो की पुष्टि कर रही है कि युवक को बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने वादी और अभियुक्तो को थाने बुलाया और बयानो के आधार पर अभियुक्तगणो का घटना में सामिल होना पाया गया। पुलिस ने मक्कख सिंह, देवराज सिंह उर्फ मलकीत, नानक सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया व फरार चार अभियुक्तो की तलाश मे जुट गई।

थानाध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने बताया - पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस टीम में ये थे शामिल

थानाध्यक्ष भुवन जोशी,उप निरीक्षक आनंद लाल ,प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, मनोहर चंद, प्रियंका टम्टा, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, देवराज सिंह, जगदीश पाठक, जगदीश नगरकोटी, कुलदीप बिष्ट ,महेंद्र सिंह, लक्ष्मण लाल।

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page