भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मनाया
- केलाखेड़ा खबर

- Dec 28, 2021
- 1 min read

केलाखेड़ा। सुरेशी शर्मा के कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के 137 वर्षों के इतिहास पर वक्ताओं ने अपना प्रकाश डाला।
सुरेशी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेश महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस , पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद , सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पार्टी है पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में सैकड़ों रियासत में बटें भारत को अखंड भारत के रूप में बनाने, संवारने और मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा प्रत्येक भारतीयों के दिलो में है।
इस अवसर पर संजू शर्मा ,राजू शर्मा, दीपक शर्मा, प्रेम शर्मा, विराट शर्मा, अशरफ अली, अनिल जोशी, मदन सिंह, सुखदेव, हर्षदीप, राकेश, उस्मान, बिट्टू ,नावेद ,सचिन, सिताब उपस्थित थे।




Comments