भाजपा जिला अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदना
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 19, 2024
- 1 min read
रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेडा। विगत दिनो नगर निवासी राजकीय ठेकेदार जितेंद्र गुप्ता की बहन सलोनी गुप्ता का उपचार के दौरान निधन हो गया था। आज बुद्ववार के दिन भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखिजा शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे, और शोक संवेदना व्यक्त की व उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गुंजन सुखिजा ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा,भाजपा नेता अजय शर्मा,जितेन्द्र चानना,ज्ञान चंद गुप्ता, डीएल शर्मा,अनिल कालडा,विजय वाठला,सतीश सुधा,विनित चानना मौजूद थे।

Comments