भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को किए फल वितरित
- केलाखेड़ा खबर
- Apr 12, 2023
- 1 min read

रिर्पोट- राहुल सक्सेना
भाजपा कार्यकर्ताओ ने सामाजिक न्याय सप्ताह के अवसर पर प्रा0स्वा0 केन्द्र केलाखेडा में मरीजो को फल वितरित किये साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हे बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजना तथा नीतियों के बारे में उनसे परिचर्चा की। भाजपा द्वारा चलाई जा रही सामाजिक न्याय पखवाड़ा 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता विशेष कार्यक्रम चलाकर सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत गरीबों, वंचितों,दलितों, शोषितों,पिछड़ों एवं समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचेंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा ने कहा कि मरीजों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र कम्बोंज,उपाध्यक्ष विक्रम कम्बोज,महामंत्री रधुवीर,शौकीन अदि मौजूद थे।
Comments