top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

बेरिया पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हुए व्यापारी

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Apr 17, 2022
  • 1 min read

केलाखेड़ा थाने की बेरिया दौलत पुलिस चौकी में चोरी का खुलासा नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने पुलिस उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 1 सप्ताह में चोरी का खुलासा होने का व्यापारियों को आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित व्यापारी शांत हुए।

बता दें कि 29 मार्च को केलाखेड़ा थाने के बेरिया दौलत में शिव गोपाल के घर में चोरों ने लाखों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया था। जिसके बाद शिव गोपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा नहीं किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हंगामे की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों से वार्ता की और जांच अधिकारी को बदलने की मांग की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को 1 सप्ताह में चोरी का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया और पुलिस टीम को तत्परता से जल्द खुलासा करने की बात कही। इस दौरान राजेश कुमार ने कहा कि चोरी का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ था जिसके चलते व्यापारी आज धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी को उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बदल वाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस ने बाजपुर की लूट की घटना का जल्द खुलासा किया है वैसे ही चोरी का भी जल्द खुलासा करेगी

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page