top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

बस ने मारी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Sep 27, 2022
  • 1 min read

घायल व्यक्ति को चिकित्सको ने हायर सेन्टर किया रेफर

ree

केलाखेड़ा। गनेशपुर पुलिया के नजदीक हाईवे मोड़ पर रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राहगीरो द्वारा बाजपुर ले जाया गया।

जानकारी अनुसार केलाखेड़ा नगर से गुजरती हुई रोडवेज बस संख्या यूके 07पी ए4296 जैसे ही गनेशपुर मोड़ के नजदीक हाईवे मोड़ पर पहुची तो ग्राम टांडा आजम से आ रहे ग्राम गनेशुर निवासी की मोटरसाइकिल में बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरी द्वारा घायल व्यक्ति को बाजपुर ले जाया गया जहाँ से चिकित्सको ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर कस्बा प्रभारी नरेंद्र सिंह अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुचे। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति नजर अली अपनी भैसो के लिए ग्राम टांडा आजम से चोकर ले अपने घर ग्राम गनेशपुर जा रहे थे।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page