बर्थ-डे-पार्टी में चली गोली,एक घायल
- केलाखेड़ा खबर
- Jan 13
- 1 min read

केलाखेडा। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाब का मजरा में बर्थ-डे-पार्टी में चली गोली चल गई गोली लगने से अमरो कौर का पुत्र रमेश सिंह घायल हो गया जिसे आनन-फानन में परिजनो द्वारा बाजपुर अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर थाना अध्यक्ष मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे।
केलाखेडा के निकटवर्ती ग्राम गुलाब का मजरा निवासी अमरो कौर का अरोप है कि उसके घर में उसके पौते के जन्म दिन पार्टी का प्रोग्राम चल रहा था उसी दौरान टीटू व कुलबन्त सिंह बिना बुलाये पार्टी में आ गये और पार्टी में अभद्रता करने लगे जिस पर अमरो कौर के पुत्र रमेश सिंह ने उक्त लोगो को समझाने की कोशिश की परंतु यह लोग नही माने तो रमेश सिंह ने टीटू व कुलबंन्त को घर से निकाल दिया जिस पर कुछ देर बाद उक्त लोग रमेश सिंह के घर में फिर से आये और फायरिंग कर रमेश सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से रमेश सिंह गंभीर रूप सें घायल हो गया जिसे आनन-फानन में बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुचे।
रविवार रात की है घटना
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी ,सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुची पता चला कि एक व्यक्ति के पैर मे गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीडित पक्ष द्वारा गोली चलाने वालो के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है।
Comments