बेरिया दौलत क्षेत्र मे हुए धमाका कांड का खुलासा। दो गिरफ्तार एक फरार
- केलाखेड़ा खबर

- Jul 8, 2021
- 1 min read
बेहद शातिर तरीके से देते थे घटना को अंजाम

केलाखेडा। विगत दिनो थाना क्षेत्र के बैरिया दौलत चैकी के ग्राम मढैया हट्टू मे घर मे हुए धमाका प्रकरण का पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने केलाखेडा थाना प्रांगण में प्रेस कान्फें्रस कर खुलासा किया जिसमें सारा मामला पैसे को दूगना करने का झंासा देकर ठगी करने का निकला जिसमें पुलिस द्वारा मकान मालिक समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अधजली थाली ,धागा पीला,सफेद व काला पाउडर(पोटास) रंग,राख व शीशे के टूकडे बरामद किये।
पुलिस द्वारा दो अभियुक्तो को धारा 285,286 व 336 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। व फरार अभियुक्त मंगल सिंह की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ,उप निरीक्षक मनोहर चंद प्रभारी बेरिया दौलत चैकी ,आरक्षी इरशाद उल्ला खान ,जगदीश सिंह ,महेंद्र सिंह सिंह ,जगदीश पाठक शामिल थे।




Comments