top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णता प्रतिबंधित किया जाये,यूजर चार्ज की हो वसूली

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Nov 23, 2022
  • 1 min read

नगर पंचायत केलाखेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में हुई बोर्ड की मीटिंग में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णता प्रतिबंधित किए जाने तथा यूजर चार्ज की पुनः वसूली किए जाने के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दोनों प्रस्तावों पर नगर पंचायत बोर्ड में सहमति प्रदान की गई।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजकुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खान की अध्यक्षता में बोर्ड के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक स्टिक के साथ कैंडी इयरबड्स, प्लास्टिक की ट्रिक के साथ गुब्बारे प्लास्टिक के चम्मच ,ग्लास बैनर, पॉलिथीन ,कैरी बैग ,नॉन वूवन पॉलिप्रोपिलीन बैग्स, कटलरी आइटम के थर्माकोल आदि का प्रयोग पूर्ण रूप से शासनादेश अनुसार प्रतिबंधित किया जा रहा है तथा इसके अतिरिक्त नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व यूजर चार्ज उपविधि 2017 बनाई गई है जिसके अनुसार पूर्व में जो वसूली यूजर चार्ज के रूप में की जाती थी जिसको वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बंद करा दिया गया था वह तत्काल प्रभाव से शुरू की जाती है बैठक में सभासद सरफराज अली जितेंद्र कुमार चानना, सतीश कुमार महामंत्री व्यापार मंडल ,अजीत सिंह कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल तथा महेंद्र कालरा नामित सभासद आदि लोग मौजूद थे

 
 
 

Comentarios


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page