प्रेस क्लब अध्यक्ष के घर पहुचे क्षेत्रिय विधायक
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 20, 2024
- 1 min read

केलाखेड़ा क्षेत्रिय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय प्रेस क्लब अध्यक्ष बेअंत सिंह बाबा के घर पहुच उनके पिताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। विगत माह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बेअंत सिंह बाबा के पिताजी जो कि राममूर्ति मेडिकल कालेज बरेली में उपचारत थे के घर आगमन पर उनके घर क्षेत्रिय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने पहुच कर बेअंत सिंह से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके पिताजी का आशीर्वाद ले समस्त परिजनों से उनकी कुशल क्षेम पुछी व बेअंत सिंह बाबा के पिताजी के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा,भाजपा नेता अजय शर्मा, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलदेव काम्बोज जितेन्द्र चानना, किशन लाल,जुल्फेकार अली,मौजूद थे।
コメント