प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन से पूर्व राखियों से बाजार में दिखी रौनक…
- केलाखेड़ा खबर
- Aug 10, 2022
- 1 min read

केलाखेड़ा। भाई बहन के रिश्तों के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के पर्व ठीक पहले केलाखेड़ा में जबर्दस्त रौनक दिखाई देनी शुरू हो गयी है। इस मौके पर राखियों से सजी दुकानों पर बहनों की भीड छायी रही। इस मौके पर केलाखेड़ा के बाजार में दुकानों पर परंपरागत के साथ ही देशी राखियां दिखी जोकि महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। रक्षाबंधन पर्व का जहां बहनों को उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है तो वहीं वहीं भाई इस दिन कहीं भी हों वह हर हाल में अपनी बहन के पास पहुँचकर अपने प्रेम व विश्वास का धर्म अदा करते है।
Comments