पोलियो अभियानः-16132 नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की।
- केलाखेड़ा खबर
- Feb 27, 2022
- 1 min read

(राहुल सक्सेना)
केलाखेडा। स्वास्थ्य महकमे की ओर से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत 164 बूथों पर 16132 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। दूसरी ओर अभियान के तहत छूट चुके बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी सोमवार से शनिवार तक घर घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगे।
प्रा0 स्वा0 केन्द्र केलाखेडा मे आयूष विभाग के एमओ डा गौरव सिन्हा व बाजपुर मे बाजपुर अधीक्षक डा पंकज माथूर ने पोलियो बूथ का उदघाटन किया।
वीपीएम संजीव पाल ने जानकारी मे बताया कि इस बार 32118 बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमे 16132 बच्चो को ही दवाई पिलायी गयी इसके लिये 164 बूथ 32 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये थे। इस अवसर पर डा गौरव सिन्हा , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामेश्वर सिंह,संजीव पाल,ऊषा,शीतल,विजय वाठला,दिग्मबर लेखक,आादि लोग थे।
Commentaires