पुलिस ने दो शराब की भट्टियां तोड़ी, एक को किया गिरफ्तार
- केलाखेड़ा खबर
- Nov 8, 2021
- 1 min read

केलाखेड़ा थाना पुलिस नेअवैध रूप सेचल रही शराबकी दो भट्टियों को तोड़ा साथ ही वहीं पर रखे तीन हजार लीटर लहान को भी नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष भुवनजोशी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम रम्पुराकाजी व सरकडी में सुलग रही दो अवैध शराबकी भट्टियों को तोड़ा और वहां रखे उपकरणों सहित 3000 लीटर लहानको भी नष्ट कर दिया। वही बेरिया दौलत क्षेत्र से कुलवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत गिरफ्तार भी किया गया।
पुलिस टीम मेंउप निरी0मनोहरचंद, सुशील कुमार, नरेन्द्र अधिकारी कानि0 महेंद्र सिंह, का.नगेंद्र राठीशामिल थे।
Comments