पुलिस ने दो शराब की भट्टियां तोड़ी, एक को किया गिरफ्तार
- केलाखेड़ा खबर
- Nov 8, 2021
- 1 min read

केलाखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से चल रही शराब की दो भट्टियों को तोड़ा साथ ही वहीं पर रखे तीन हजार लहान को भी नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम रम्पुराकाजी व सरकडी में सुलग रही दोअवैध शराब की भट्टियों को तोड़ा और वहां रखे उपकरणों सहित 3000 लहान को भी नष्ट कर दिया। वही बेरिया दौलत क्षेत्र से कुलवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत गिरफ्तार भी किया गया।
पुलिस टीम में उप निरी0मनोहर चंद, सुशील कुमार, नरेन्द्र अधिकारी कानि0 महेंद्र सिंह, का.नगेंद्र राठी शामिल थे।
Comments