पुलिस ने तोड़ी अवैध शराब भट्टी, 5000 लीटर लाहन किया नष्ट
- केलाखेड़ा खबर
- Aug 2, 2022
- 1 min read

केलाखेडा। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना केलाखेडा अन्तर्गत महोली जंगल में लगी अवैध शराब की भट्टी को तोड़ा गया तथा लगभग 5000 लीटर लहन नष्ट किया गया। हालांकि अभियान के दौरान स्थल पर कोई भी मौजूद नही मिला। थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि नशे के विरूद्व अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Comments