पुलिस ने डीजे संचालकों को दी कार्रवाई की चेतावनी
- केलाखेड़ा खबर

- Feb 23, 2022
- 1 min read
रिपोर्ट-राहुल सक्सेना
रिपोर्ट -राहुल सक्सेना
केलाखेड़ा। थाना पुलिस ने देर रात तक बजने वाले डीजे पर लगाम लगाने के लिए डीजे संचालकों के साथ बैठक की। चेतावनी दी कि अगर रात के 10 बजे बाद डीजे बजाकर मनमानी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर कहा कि लोगों की शिकायत आई है कि डीजे संचालक देर रात तक अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिससे उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। पुलिस ने डीजे संचालकों को किसी भी समारोह में तेज आवाज में म्यूजिक न बजाने के साथ रात 10 बजे बाद अनिवार्य रूप से सिस्टम बंद करने के सख्त निर्देश दिए।




Comments