top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई के काटे चालान

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 4
  • 1 min read

राहुल सक्सेना

केलाखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केलाखेडा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गनेशपुर की पुलिया हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बगैर कागजात व बिना हेलमेट के कारण कई वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए।

इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना कितना घातक होता है यह हादसा होने पर पता चलता है। बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित होता है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है। पुलिस की चेकिंग अभियान से बाइक सवारों में अफरा-तफरी मची रही। बाइक सवार रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंचते रहे। मौके पर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार,उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह अधिकारी,अ0उ0नि0मोहित कुमार,का0 रविन्द्र कुमार,महेन्द्र कुमार,हे0का0प्रवीण कुमार मौजूद थे।

 
 
 

Comentários


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page