पुलिया के निर्माण कार्य का किया गया शुभारंभ
- केलाखेड़ा खबर
- Aug 14, 2022
- 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा नगर पंचायत के अंतर्गत सरकड़ी रोड़ पर पुलिया निर्माण के कार्य का नगर पंचायत अध्यक्ष ने शुभारंभ किया। लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की थी जिस पर इस पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को केलाखेडा नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खॉ ने इस कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस पुलिया को बनवाया जा जा रहा है। अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस पुलिया का निर्माण राज्य वित आयोग मद से 87 हजार की लागत से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी जरूरत के मुताबिक निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
תגובות