पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकारः- महेन्द्र कालडा
- केलाखेड़ा खबर

- Sep 25, 2023
- 1 min read

केलाखेडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र कालडा ने कहां की पंडित दीनदयाल का सपना समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना रहा है। जिस पर संगठन और सरकार गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा वे महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।




Comments