top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ की निरोधात्मक कार्यवाही।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 15, 2021
  • 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा निवासी अर्चना गुप्ता ने तहरीर दे कहा कि उनके पति अपने खेत पर गये तो केलाखेडा रत्ना मढैया निवासी रिजवान अल्वी उनको गाली देते हुए कहने लगा कि सारी जमीन मुझको दे दो नही तो मै जबरन जमीन पर कब्जा कर लूंगा। तहरीर मे ये भी कहा कि इन्होने पहले भी कुछ जमीन पर कब्जा कर रखा है जिसका मुकदमा चकबन्दी न्यायालय मे विचाराधीन है। वही उस्मान अल्वी ने अपनी तहरीर मे बताया कि इन लोगो ने मेरी जमीन पर लगे पेडो को चोरी से काट लिये है। जब वह खेत पर स्वंय को हुई हानि का आंकलन कर रहे थे तब मुकैश व तौफीक अवैध तंमचो से लैस होकर मारपीट करने को दौड पडें। इसी बात को लेकर दोनो पक्षो मे विवाद उत्पन्न हो गया। मामला थाने तक आ पहुचा। दोनो पक्षो ने थाने मे तहरीर दे कार्यवाही की मांग की। जिस पर केलाखेडा पुलिस ने दोनो पक्षो को पाबंद करते हुए दोनो पक्षो के चार लोगो के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की।

वही थानाध्यक्ष भुवंन चंद जोशी का कहना है कि मामला जमीन का होने के चलते दोनो पक्षो की रिपोर्ट की जाॅच कर उपजिलाधिकारी बाजपुर को प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page